Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -03-Apr-2022 शोर

प्रेमिका की बातें मीठी , बीवी की "शोर" लगती हैं
एक "दिल की आवाज", दूसरी "मुंहजोर" लगती है 

"उसका" चेहरा चांद लगे पर "वह" कद्दू सी दिखती है 
बीवी अमावस की रात, प्रेयसी गुनगुनी भोर लगती है 

"वो" सपनों में आती है तो दिल को सुकून आ जाता है
कभी बुलबुल, कभी मैना, कभी कभी तो मोर लगती है 

बीवी का क्या है, वो तो पैदा ही डांटने के लिए हुई है 
इसीलिए मुहब्बत के मैदान में वह कमजोर लगती है 

जिसने भी जाना लिया बीवी को, वो उसका दीवाना है
उसके लिये तो बीवी  मोहिनी, रति, चितचोर लगती है 

महज नजरों का फेर है इसके सिवाय कुछ नहीं है दोस्तों 
जिसे मन चाहे वो मनभावन वरना सब चीजें शोर लगती हैं 

हरिशंकर गोयल "हरि"
3.4.22 


   11
13 Comments

Shrishti pandey

04-Apr-2022 09:26 PM

Nice

Reply

Punam verma

04-Apr-2022 09:18 AM

Very nice

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

04-Apr-2022 05:57 PM

💐💐🙏🙏

Reply

Sachin dev

03-Apr-2022 11:00 PM

बहुत खूब

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

03-Apr-2022 11:16 PM

💐💐🙏🙏

Reply